बिग बॉस 13: आधी रात घर से बेघर हुए ये सदस्य, एक हफ्ते में पहला फिनाले
बिग बॉस के घर में मंगलवार का दिन बहुत ही उतार चढ़ाव भरा रहा। एक तरफ जहां करिश्मा तन्ना ने घर में आकर चार चांद लगाए वहीं दूसरी तरफ आधी रात एक सदस्य के घर से बेघर होने से हर कोई चौंक गया।
बिग बॉस ने ये बोलकर सबको हैरान कर दिया कि घर में सरप्राइज़ एलिमिनेशन होंगे। इसके बाद बिग बॉस ने रश्मि, पारस, सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली बग्गा, देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनाज़ गिल को सेफ कर दिया। सिद्धार्थ डे और आरती के साथ एलिमिनेशन की प्रक्रिया की गई।

इसके बाद आरती घर में वापस आ गईं। वहीं घर से बेघर होने से पहले सिद्घार्थ डे और माहिरा शर्मा ने दिल खोलकर घरवालों के बारे में बात की। इसके बाद बज़र बजाने के बाद माहिरा घर में सेफ हो गईं और सिद्धार्थ बाहर चले गए।
वहीं अगले दिन करिश्मा तन्ना ने घर में एंट्री ली और अपने साथ एक टास्क भी लेकर आई हैं। इस टास्क के मुताबिक करिश्मा के गले के हार की रखवाली दो लोगों को करनी है और बाकी घरवालों को इसे चुराने की कोशिश करनी है। देखना है कि ये टास्क कहां तक जाता है।


Click it and Unblock the Notifications