..................... Bigg Boss 13 May not have commoners only celebrity contestant - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 में इस साल आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट, सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर !

By Prachi Dixit

बिग बॅास 12 के कंटेस्टेंट की चर्चा अभी खबरों में बनी हुई है। सोमी खान, दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा के साथ कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो कि लगातार किसी ना किसी वजह से छाए हुए हैं। लेकिन इस बीच बिग बॅास के इस साल के सीजन 13 के लिए नई अपडेट सामने आ रही है।

ऐसी खबर है कि बिग बॅास में इस बार आम आदमी का चेहरा नहीं दिखाई देगा। बिग बॅास 10 से लेकर बिग बॅास 12 तक शो में आम कंटेस्टेंट और सेलिब्रिटी के बीच जीत को लेकर जंग देखने को मिली। कई सारे मसाले होने के बावजूद आम आदमी को शो से जोड़ने का कांसेप्ट टीआरपी पर फेल होता नजर आया।

bigg boss 13

इसी वजह से सीजन 13 में कई बड़े बदलाव लेने का फैसला लिया गया है। बिग बॅास 13 का लोकेशन बदलना तय है। लोनावला की जगह अब बिग बॅास की शूटिंग गोरेगांव में होगी। साथ ही आम आदमी को शो में एंट्री नहीं मिलेगी। मीडिया की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने सीजन 13 के लिए कॉमनर्स कॅान्सेप्ट को हटाने का फैसला लिया है।

ये फैसला अभी नहीं बल्कि बिग बॅास 12 के टीआरपी पर फेल होने के बाद लिया गया था। कई बार आम आदमी कंटेस्टेंट को लेकर भी शो में विवाद हो चुका है। जो कि अपनी फेक पहचान के साथ घर में एंट्री लेते हैं। इस बार मेकर्स पूरी तरह शो को सेलिब्रिटी पर फोकस रखना चाहते हैं।

जैसा कि बिग बॅास के शुरुआती सीजन में हो चुका है। बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ऐसे 8 स्टार्स हैं जिन्हें हर साल बिग बॅास का प्रस्ताव मिलता है। यहां देखिए उनके नाम..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X