Bigg Boss 13 को लेकर सलमान का खुलासा, कहा सबसे बड़ा सरप्राइज, नाम की ताजा लिस्ट Leak
बिग बॅास 13 इस महीने के अंत से शुरु होने वाला है। बैक टू बैक शो के अब तक दो प्रोमो सामने आ चुका है। जिससे साफ पता चल रहा है कि इस बार शो में बड़ा ट्विस्ट दिया गया है। जहां पर सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट के बीच फाइनल में पहुंचने की रेस होगी। सलमान के पहले प्रोमो के मेकिंग का वीडियो सामने आया है।
जहां पर सलमान बिग बॅास 13 को लेकर ये कह रहे हैं कि इस बार का सीजन पूरी तरह से दर्शकों के साथ मेरे लिए भी एक बड़ा सरप्राइज पैकेज है। इस वीडियो में सलमान शो को लेकर और भी कई खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में ये खबर सामने आयी थी कि कई कंटेस्टेंट ने हाई फीस के चलते शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया।

लेकिन नई जानकारी के मुताबिक कई लोगों को शो का चेहरा बनाने के लिए मना लिया गया है। प्रोमो अनुसार इस बार शो चार वीक में खत्म हो जाएगा। हालांकि इस पर कई सस्पेंस बरकरार है। सलमान ने अपने प्रोमो से ये जाहिर कर दिया है कि इस बार का शो का पूरा फोकस स्टार्स पर होगा। जो कि कई राज खोलते हुए नजर आयेंगे। चलिए आपको उन कंटेस्टेंट के नाम बताते हैं जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। नीचे देखिए वीडियो


Click it and Unblock the Notifications