..................... Bigg Boss 13 makers approached Vivek Dahiya Jay bhanushali and maahi Vij - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 के फैंस के लिए बड़ी खबर, ये 3 सुपरस्टार्स आयेंगे नजर, पहली लिस्ट Leak

By Prachi Dixit

सलमान खान ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह इस बार भी बिग बॅास 13 को होस्ट करेंगे। दूसरी तरफ ये भी खबर आ रही है कि बिग बॅास 13 इस बार कांसेप्ट के मामले में अपने पिछले तीन सीजन से काफी अलग होने वाला है। बिग बॅास 10 से लेकर बिग बॅास 12 तक।

आम आदमी और सेलिब्रिटी के बीच शो को रखा गया। ये तीन सीजन चर्चा में रहने में कामयाब हुए। लेकिन टीआरपी पर फेल साबित हुए। इसे देखते हुए इस सीजन के लिए केवल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट पर फोकस करने की तैयारी चल रही है। जिसे देखते हुए सेलिब्रिटी को अप्रोच करने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि टीवी के इन तीन सुपरस्टार्स को इस बार शो के लिए अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक माही विज, जय भानुशाली और विवेक दहिया को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। जी हां, विवेक दहिया टीवी पर अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चा बटोर चुके हैं।

Bigg Boss 13

साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। दूसरी तरफ टीवी की हिट जोड़ी जय भानुशाली और माही विज भी शो की टीआरपी पर तड़का मार सकते हैं। जय और माही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वह शो के लिए इंकार कर सकते हैं।हालांकि अभी तक तीनों की तरफ से शो में जाने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

वैसे आपको बता दें कि हाल फिलहाल कई ऐसे सेलिब्रिटी रहे हैं जिन्होंने बिग बॅास 12 में आने से साफ इंकार कर दिया था। यहां देखिए उनके नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X