अक्षय कुमार के साथ Bigg Boss 13 की मधुरिमा तुली का ये बोल्ड रोमांटिक Video वायरल
बिग बॅास 13 में दो दिन से केवल दो नाम सुनाई दे रहा है। मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का। जहां पर दोनों की लड़ाई पूरी तरह से मारपीट में बदल गई। बिग बॅास ने दोनों को वीकेंड आने तक सजा देते हुए दो अलग जेल में बंद कर दिया है। लेकिन इस पूरी फाइट के बीच मधुरिमा तुली ने विशाल से बुधवार के एपिसोड में कहा कि तुम्हारी कोई औकात नहीं है, मैं एक फिल्म कर चुकी हूं।
अब इसी फिल्म का एक रोमांटिक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। जहां पर अक्षय कुमार के साथ मधुरिमा तुली रोमांस करते हुए दिख रही हैं। ये वीडियो चार साल पुराना है। बता दें कि मधुरिमा ने बेबी फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाई। उनके किरदार का नाम अंजलि था। बेबी साल 2015 में रिलीज हुई थी।

हालांकि फिल्म से अक्षय के सितारे चमके लेकिन मधुरिमा को उनकी उम्मीद के मुताबिक पहचान नहीं मिली। इस वीडियो में अक्षय और मधुरिमा पहले बाइक पर एक साथ नजर आ रहे हैं।
इसके बाद दोनों समुद्र के किनारे एक साथ समय बिताते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के बाद मधुरिमा किसी और फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं। दोबारा से टीवी इंडस्ट्री की तरफ अपने पैर मोड़ लिए। फिलहाल चलिए आपको उनका अक्षय के साथ ये रोमांटिक वीडियो दिखाते हैं और मधुरिमा की वो तस्वीरें जिससे देखकर आपके होश उड़ जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











