Bigg Boss 13 : सलमान पर भड़की कोएना मित्रा कहा- गलत लोगों का साथ देते हैं, बाहर निकालो
बिग बॉस का नया सीजन जब भी आता है तो सलमान खान की इमेज पर दाग जरूर लगा जाता है। बिग बॉस 13 के साथ भी ऐसा हो रहा है। जहां पर सलमान खान पर पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा है।
जी हां, शो के दो वीकेंड का वार से सलमान खान शहनाज गिल को उनकी हर गलती पर समझाते हुए उनके साथ मस्ती कर रहे हैं। जो कि सोशल मीडिया पर अधिक लोगों को पसंद नहीं आ रही है।

इतना ही नहीं कोएना मित्रा को फटकार लगाते हुए सलमान ने शहनाज का पिछले वीकेंड पर साथ भी दिया। इसके बाद डबल एलिमिनेशन के चलते कोएना मित्रा शो से बाहर हो गईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। साथ ही बिग बॅास की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान पर गंभीर आरोप भी लगाया है। इतना ही नहीं कोएना मित्रा ने भी सलमान पर कई आरोप लगाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications