Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला से बेपनाह प्यार करती हैं आरती सिंह, भाभी का खुलासा !
बिग बॅास 13 में हाल ही में आरती सिंह के कनेक्शन के तौर पर घर में कश्मीरा शाह आयी थीं। आरती की भाभी हैं कश्मीरा शाह। घर में आने के साथ कश्मीरा ने आरती के सामने ये बात रखी थी कि सिद्धार्थ शुक्ला उनकी काफी चिंता करते हैं। उन्हें उनसे शादी के बारे में सोचना चाहिए।
इस पर आरती साफ कहती हैं कि उनकी और सिद्धार्थ की सोच काफी अलग है। वह काफी अच्छे इंसान हैं। लेकिन हम दोनों का स्वभाव काफी अलग है। हाल ही में स्पॅाटबॅाय से बातचीत में कश्मीरा शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि आरती सिंह को सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया है।

कश्मीरा ने साफ तौर पर कहा कि आरती सिंह के दिल में सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कुछ तो है लेकिन उसको इस बारे में कुछ पता नहीं है। कश्मीरा ने कहा कि भाभी से पहले मैं आरती की दोस्त हूं।
जब भी कोई इंसान उसकी जिंदगी में आता है तो वो सबसे पहले मुझे बताती हैं। मुझसे उस इंसान के बारे में पूछती है। मैंने उससे घर के अंदर जब सिद्धार्थ के लिए पूछा तो टालने के लिए उसने कहा कि हमारा स्वभाव नहीं मिलता। उसे भी ये पता नहीं है कि उसे प्यार हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications