Bigg Boss 13- सिद्धार्थ शुक्ला नहीं होंगे घर से बेघर- काम्या पंजाबी के ट्वीट ने मचाया हंगामा!
बिग बॉस 13 सीजन काफी धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है और एक महीने में हुए पहले फिनाले के बाद कुछ लोग निकले हैं तो कुछ अंदर गए हैं। लेकिन इस समय जो सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं वो हैं सिद्धार्थ शुक्ला.. खबर थी कि बिग बॉस ने कार्य के दौरान हिंसा करने को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद से सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ट्विटर पर नाराजगी दिखा रहे थे।
अब इसको लेकर मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का बयान आया है जिससे सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। काम्या पंजाबी ट्वीट करते हुए लिखा..

'घर में किसी को भी सपोर्ट नहीं करती हूं, लेकिन हिंसा की बात की जाए तो लड़कियों ने भी पहले दिन से हिंसा की है, फिलहाल सभी को आज रात के एपिसोड का इंतजार करना चाहिए.. फिर बात करेंगे और अब सुनो सिद्धार्थ शुक्ला इस शो का हिस्सा है।
काम्या पंजाबी ने ने कलर्स टीवी को टैग करके इस बात को लिखा और कहा कि अब और दो गालियाँ मुझें हैप्पी ट्रॉल्लिंग।' इसके अलावा द खबरी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला घर से बेघर नहीं होंगे बल्कि लगातार दो सप्ताह के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे। फिलहाल आज के एपिसोड में सब क्लियर होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











