Bigg Boss 13- आसिम रियाज के फैन बने WWE स्टार जॉन सीना- सोशल मीडिया पर किया सपोर्ट

बिग बॉस सीजन 13 का फिनाले आने वाला है और लगातार सभी प्रतियोगिओं के बीच में जंग जारी है। लेकिन इस समय आसिम रियाज काफी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि उनकी तस्वीर को रेसलर जॉन सीना ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जॉन सीना ने आसिम की जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें नीचे लिखा हुआ है.. #AsimRiazForTheWin. इसको लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और आसिम रियाज की खास दोस्त हिमांशी खुराना ने भी कमेंट किया है। हिमांशी ने इस तस्वीर पर फ्लेम बनाते हुए तस्वीर को हॉट बोला है।

asim riaz, bigg boss 13, आसिम रियाज, बिग बॉस 13

इस समय बिग बॉस के घर में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और आरती सिंह के बीच मुकाबला होना है। इसके अलावा खबर ये है कि इस सप्ताह डबल इविक्शन होने हैं जिसमें से कोई दो सदस्य घर से बेघर हो जाएंगे।

अब देखना ये है कि इस साल बिग बॉस का खिताब कौन लेकर जाता है। सीजन की बात करें तो सीजन 13 बिग बॉस का सबसे ज्यादा चर्चित सीजन बनकर सामने आया है और इसको एक महीने के लिए बढ़ा भी दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X