Exclusive तस्वीरें: Bigg Boss 13 का घर बना म्यूजियम, दीवार बोलेगी, कंटेस्टेंट के माइंड से खेलेंगी
बिग बॉस 13 का घर इस बार पूरी तरह से म्यूजियम की तरह डिजाइन किया गया है। सेट डायरेक्टर उमंग कुमार का कहना है कि इस बार हम रंगो से कंटेस्टेंट के दिमाग से खेलने की कोशिश कर रहे हैं।
उमंग कुमार कहते हैं कि इस बार बिग बॅास म्यूजियम है। यंग सेट को बनाया गया है। फ्रेम में आप दीवार पर देखेंगे कि घोड़ा बाहर आ रहा है , कई पर बिल्ली है तो कहीं हाथी। इस वजह से हमने इसे म्यूजियम कर दिया है। हर दीवार इस बार बात करेगी। कंटेस्टेंट के अंदर कौन सा जानवर है ये सब बाहर आएगा। 600 वर्कर ने 6 महीने काम करके बेहद यंग और खूबसूरत सेट डिजाइन किया है।
अभिषेक रेगे, एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ बताते हैं कि बारिश में छह महीना काम करना मुश्किल रहा। लोनावला से बड़ी जगह पर बिग बॅास का सेट बनाया गया है। इस बार मुंबई चुना गया ताकि हमारी टीम अपने घर के करीब रह पाएं। कंटेस्टेंट पर नजर रखने के लिए 93 कैमरा लगाए गए हैं।

सलमान को लोनावला में शूट करना काफी पसंद है। लेकिन हमारी टीम के लिए पांच महीने घर से दूर रहना मुश्किल होता है। यहां आसानी होगी। इस बार लोनावला से काफी बड़ा सेट मुंबई के फिल्मसिटी गोरेगांव में बनाया गया है।
उमंग कुमार कहते हैं कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमने प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश की है। बिना किसी पेड़ को नुकसान पहुंचाए सेट बनाया गया है। यहां देखिए टेलीकास्ट से पहले बिग बॅास हाउस की पहली तस्वीरें.


Click it and Unblock the Notifications