Bigg Boss 13 : सलमान खान ने अपनी पर्सनालिटी से टेलीविजन पर रचा इतिहास, पूरी रिपोर्ट !
सलमान खान ने अपनी उपस्थिति से बिग बॉस के हर एक एपिसोड में चार चांद लगा दिए है। अब एक दशक से अधिक समय तक इस शो से जुड़े रहने के बाद, टेलीविजन पर सलमान का इतना अविश्वसनीय करियर रहा है कि वह उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने रियलिटी शो को एक ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाले काल्पनिक कंटेंट की तुलना में रियलिटी शो को अधिक पसंद किया जाता है। बिग बॉस जैसे शो की मेजबानी ने सलमान को अपने प्रशंसकों के अधिक करीब कर दिया है। वह साल में दो बार की तुलना में अब सप्ताह में दो बार अपने प्रशंसकों से मिलते हैं और लोग हर वीकेंड में उनका स्वागत करने के आदी हो गए हैं। (As per BARC data) के हिसाब से इस शो की रेटिंग्स 2.0 हो गयी है l
वीकेंड का वार के कारण शो की रेटिंग में उल्लेखनीय बढ़त देखने मिल रही है। गेम-शो के होस्ट होने का अर्थ, दर्शकों और प्रतिभागियों के साथ जुड़ना होता है, सलमान को इसमें महारत हासिल है। निर्माताओं को ऐसे शो के लिए अक्सर एक ऐसे व्यक्तित्व की ज़रूरत होती हैं जो प्रशंसकों की अनगिनत संख्या का आनंद लेते है।
Recommended Video

इस संबंध में वायाकॉम 18 की चीफ़ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी मास एंटरटेनमेंट, मनीषा शर्मा ने कहा,"सलमान खान बिग बॉस का पर्याय बन गए हैं और हमारा जुड़ाव हर सीजन में अधिक मजबूत हुआ है। अपने स्टाइल और क्रेज़ के साथ, उन्होंने इन वर्षों में इस शो को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है।
शो के होस्ट के रूप में सलमान खान के साथ इस शो का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है और यह टॉप नॉन-फिक्शन शो बन गया है। इस शो में हाल ही में एक एपिसोड प्रसारित किया गया है जहां सलमान ने घर में अंदर जा कर घर को साफ किया ।कहना गलत नहीं होगा कि सलमान ने इस शो जो दिया है, वह अविश्वसनीय है।


Click it and Unblock the Notifications