Bigg Boss 13 Grand Premier LIVE: सलमान की टीआरपी तोड़ एंट्री से हुआ बिग बॉस 13 का आगाज, लाइव अपडेट
सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस सीजन 13 का आगाज कर चुके हैं। हमेशा की तरह इस बार फिर सलमान खान ने अपने सुपरहिट सांग से टीआरपी तोड़ एंट्री ली है। स्लो मोशन सांग से सलमान बिग बॉस 13 के घर में डांस करते हुए नजर आएं।
साथ ही अमीषा पटेल और कई कंटेस्टेंट के चेहरे से आज हटेगा पर्दा। चलिए बिना इंतजार किए आपको बताते हैं इस शो की लाइव अपडेट। हमारे साथ देखिए बिग बॅास 13 का शानदार आगाज। सलमान की मस्ती। कंटेस्टेंट की ग्रैंड एंट्री।

सलमान ने कहा कि शो में पहले सभी मेल कंटेस्टेंट आयेंगे। लेकिन वह घर में अभी नहीं जायेंगे। शो के अंदर सिद्धार्थ डे राइटर की भी एंट्री हुई। वह कई टीवी शो के लिए लिख चुके हैं। इसके साथ स्प्लिट्सविला 5 के विजेता पारस छाबड़ा का भी चेहरा सामने आ गया है। इसके बाद अनु मलिक के भाई अबु मलिक की भी शो में एंटी हुई है। फिर आखिरी मेल कंटेस्टेंट मॉडल आसिम रियाज ने अपनी एंट्री की।
इसके साथ घर के अंदर एंट्री लेने से पहले सभी कंटेस्टेंट को पहले काम दिया जाएगा। महिला कंटेस्टेंट को अपना बेड पार्टनर और काम के लिए मेल कंटेस्टेंट में से एक भागीदार चुनना होगा।
यहां पढ़िए लाइव अपडेट
बता दें कि अबु मलिक को किसी ने काम करने के लिए नहीं चुना है। इस वजह से उन पर खतरे की घंटी लटकी हुई है। इसी के साथ हुआ बिग बॅास का सफर। 3 महीने लगातार। 4 वीक में फाइनल।


Click it and Unblock the Notifications