Bigg Boss 13 Preview: सिद्धार्थ के साथ बेड शेयर करने से रश्मि का इंकार, कश्मीर पर मचा बवाल
बिग बॅास 13 ने अपने शुरू होते हुए बवाल मचा दिया है। शो में इस बार सभी कंटेस्टेंट गेम खेलने के हिसाब से एंट्री ले चुके है। पहले दिन का माहौल देखकर ऐसा ही लग रहा है। जहां प्रीमियर एपिसोड के दिन आसिम रिआज और पारस छाबड़ा के बीच बात मारपीट पर उतर आई। पारस ने आसिम को कहा कि वह चुप हो जाए वरना वो थप्पड़ मार देगा।
लेकिन अब घर के भीतर भी दोनों की लड़ाई देखने को मिलेगी। पहले दिन आसिम सभी कंटेस्टेंट को ये बताते हुए नजर आते हैं कि वो कश्मीर से हैं। कश्मीर का नाम सुन कर लेखक सिद्धार्थ डे कहते हैं कि ये कश्मीर का नाम लेकर वोट लेने की कोशिश में है।

पारस इस पर भड़क जाते हैं और आसिम पर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि ये बार-बार कश्मीर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। आसिम इस पर सफाई देते हैं। लेकिन दोनों के बीच बहस होती है।


Click it and Unblock the Notifications











