Bigg Boss 13 को मिला अपना Winner, सिद्धार्थ शुक्ला ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
Recommended Video
बिग बॉस 13 के चार महीने के लंबे सफर और 20 हफ्ते बाद शो को उसका विनर मिल गया है। इस बार फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंचे। आखिरी लड़ाई सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, शहनाज गिल और आरती सिंह के बीच देखने को मिली। जहां पर पहले से फिनाले की रेस असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच मानी जा रही थी।
हुआ भी ठीक वैसा। आखिरी जंग हुई सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच आखिरकार लाइव वोटिंग के बाद शो का विनर बन गए सिद्धार्थ शुक्ला। सलमान ने लाइव वोटिंग के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के नाम की घोषणा की। चलिए जानते हैं कैसे धमाकेदार दमदार एंटरटेनमेंट से भरा रहा बिग बॅास 13 का ये फिनाले।

किसी ब्लॅाकबस्टर फिल्म से कम नहीं रहा है बिग बॅास 13 का फिनाले। इस बार की प्राइज मनी 50 लाख रखी गई है। साथ ही फिनाले भी बहुत बड़े ट्विस्ट के साथ खत्म हुआ। अल्ला दुहाई और स्लो मोशन सांग के साथ सलमान के बिग बॅास 13 के सभी खास पल दिखााए गए।
यहां पढ़ें शो की Highlights


Click it and Unblock the Notifications











