Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला को मिली सजा, भड़के लोग कहा वो असली हीरो है, शो देखना बंद
बिग बॅास 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर इस समय कांफी हंगामा मचा हुआ है। हाल ही में बिग बॅास 13 ने एक प्रोमो जारी किया था। जहां पर बिग बॅास ये आदेश दे रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर किया जाता है।
इसे लेकर फैंस ने पूरी तरह से बिग बॅास पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिया है। बीते दिन के एपिसोड में ये साफ हो गया कि बिग बॅास सिद्धार्थ शुक्ला को घर पर टास्क के दौरान हाथापाई करने के लिए दो वीक के लिए सीधे तौर पर नॅामिनेट किया गया है।

इसे लेकर फैंस ने मेकर्स की पूरी तरह से सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी है। लोगों ने बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला हीरो हैं और माहिरा को घर से बाहर करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications