सलमान खान ने ये गलत किया है, शर्म आनी चाहिए, इसे लेकर कहां तक गिरोगे, भड़के लोग
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब बतौर होस्ट सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप लग रहा है। बिग बॅास 13 का ये सीजन इस बार इस मामले में थोड़ा अलग है कि घर के बाहर फैंस से लेकर घर के अंदर भी कुछ कंटेस्टेंट सलमान खान के बतौर होस्ट होने पर सवाल उठा रहे हैं।
इस बार मामला सलमान खान के करीबी माने जाने वाले लेखक सिद्धार्थ डे से जुड़ा हुआ है। सिद्धार्थ डे घर से इस वीक बाहर हुए हैं। लेकिन उनके एक खुलासे ने सोशल मीडिया पर सलमान खान और बिग बॅास 13 के खिलाफ नारे लगवा दिए हैं।

याद दिला दें कि बीते दो वीकेंड से सलमान खान ने सिद्धार्थ डे को अपनी जुबान पर कंट्रोल रखने की सलाह दी थी। उन्हें सभी के सामने जमकर भटकारा भी था। इसी का जवाब देते हुए सिद्धार्थ डे ने एक खुलासा किया है। जिससे सलमान की आलोचना हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











