Bigg Boss 13: फैन ने बनाया सिद्धार्थ शुक्ला - शहनाज का कबीर सिंह Video, तेजी से वायरल
बिग बॅास 13 की सबसे लोकप्रिय जोड़ी है शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की। शहनाज जहां घर से लेकर बाहर तक अपने चुलबुले अंदाज के लिए चर्चा बटोर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला अपने गुस्से के लिए इन दिनों छाए हुए हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर कई तरह के वीडियो बनाते रहते हैं।
दोनों के नाम से कई फैंस पेज भी है। इस बीच दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां पर दोनों की जोड़ी को कबीर सिंह की जोड़ी कहा जा रहा है। एक फैन ने दोनों को लेकर एक मजेदार वीडियो बनाया है जो कि काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में शाहिद कपूर यानी कि कबीर सिंह के किरदार में दिख रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और प्रीति के किरदार में शहनाज गिल दिखाई दे रही हैं।

कबीर सिंह के डायलॅाग के साथ सिद्धार्थ का अंदाज लोगों को काफी भा रहा है। इतना ही नहीं सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस ने इस वीडियो में रश्मि देसाई को काम वाली बाई के रोल में दिखाई दे रही हैं।
फैन की क्रिएटिविटी वाला ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। बता दें कि बिग बॅास 13 के फाइनल कंटेस्टेंट के तौर पर जो नाम सामने आ रहे हैं वो शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज का है। घर के अधिक सदस्य शहनाज गिल को अपने लिए खतरा भी मानते हैं। फिलहाल चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।
Oh god poora #kabirsingh ka. Trailer #sidharthshukla pe dub kr diya 😂😂😂😂😂
— Sid love Twinkle JAISI ldki ♥️ (@Sid_heart2019) December 21, 2019
Wow @imukeshbhaskar👌🏻👌🏻👌🏻
Most hilarious #rashmi as naukrani😂😂😂 and #salman sir as kabir singh k papa 😎😎#bb13 #sidnaaz #sidharthshukla pic.twitter.com/RwwtnEk2AF


Click it and Unblock the Notifications