..................... बिग बॅास 13 में शहनाज गिल टॅामी डायलॅाग वीडियो Bigg Boss 13 Fame shehnaz gill tommy dialogue video created by yashraj mukhate - Hindi Filmibeat

शहनाज गिल के डायलॅाग 'त्वाडा कुत्ता टॅामी' पर बना रैप सांग, VIDEO देखिए एकदम मजेदार

रसोडे़ में कौन था? के बाद अब टॅामी रैप सांग चर्चा में आया है। इसका जुड़ाव है बिग बॅास 13 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ। जी हां, शहनाज गिल बिग बॅास 13 के दौरान अपने मस्त भरे अंदाज के साथ डायलॅाग को लेकर भी छाई रही हैं। अब उनके इसी डायलॅाग को रैप सांग की तरह पेश किया है म्यूजिक निर्माता यशराज मुखाते ने। आपको बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

वो भी केवल कुछ घंटे के भीतर। इस वीडियो में शहनाज काफी दुखी नजर आ रही हैं। एक टास्क के दौरान उनकी सिद्धार्थ शुक्ला से फाइट हुई थी। जिसके बाद विशाल से बात करते हुए उन्होंने ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर आप भी शहनाज के लिए ताली बजा देंगे। इस वीडियो में शहनाज गिल दुखी होकर कहती हैं कि क्या करूं मैं मर जाऊं। तुम्हारी फीलिंग तुम्हारी। तुम्हारा कुत्ता टॅामी और साडा कुत्ता कुत्ता।

shehnaz gill

इस वीडियो में विशाल आदित्य सिंह पानी पिलाते हुए शहनाज को कहते हैं कि वाह क्या बोला है। हालांकि इस वीडियो पर शहनाज की तारीफ में पहले से भी काफी मीम्स बन चुके हैं। लेकिन इस डायलॅाग पर यशराज ने ढोल की धुन सेट की है जो कि कमाल की सुनाई पड़ रही है।

यशराज ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि टॅामी। दुख, दर्द, आंसू, फीलिंग। शहनाज गिल किसी भी भाषा में पंजाबी बोल सकती हैं। मैं इसे मिल कैसे कर सकता हूं। शहनाज के इस म्यूजिक टॅामी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी ढेर साली प्रतिक्रिया मिल रही है।

यशराज का इससे पहले बनाया गया डायलॅाग रसोड़े में कौन था सुपरहिट रहा था। अब बारी शहनाज के इस टॅामी वीडियो की है। गौरतलब है कि शहनाज गिल की लोकप्रियता बिग बॅास 13 के खत्न होने के बाद अभी भी उसी तरह बरकरार हैं। शहनाज के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X