..................... बिग बॅास 13 फेम शहनाज गिल का डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट वीडियो Bigg Boss 13 Fame shehnaaz gill latest photoshoot video with dabboo ratnani - Hindi Filmibeat

डब्बू रतनानी के साथ ब्यूटी क्वीन शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट VIDEO, अपनी अदा से कर दिया घायल

बिग बॅास 13 के कई कंटेस्टेंट खो चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच एक नाम ऐसा है जो लगातार चमकता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की। शहनाज गिल ने बिग बॅास शो के दौरान दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बनाई कि उन्होंने खुद के लिए असली फैंस को खड़ा किया है।

यही वजह है कि टीवी से अब उनकी एंट्री बॅालीवुड की तरफ बढ़ रही है। टीवी पर दिखने वाले ऐसे कम ही कलाकार होते हैं जिन्हें बॅालीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैमरे में आने का मौका मिलता है। शहनाज गिल ने इस मामले में भी कई स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।

shehnaaz gill

शहनाज गिल का डब्बू रतनानी ने फोटोशूट किया है। डब्बू रतनानी ने खुद इसकी झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस बिहाइंड द सीन वीडियो के सामने आने के बाद ही शहनाज के फैंस अब इस फोटोशूट की तस्वीरों के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी शहनाज की इस अदा पर घायल हो जायेंगे। इस वीडियो में शहनाज फोटो के लिए पोज दे रही हैं। दूसरी तरफ डब्बू रतनानी उनकी फोटोज क्लिक कर रहे हैं। डब्बू रतनानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है #btswithdaboo विद स्टनिंग शहनाज गिल।

शहनाज के इस वीडियो में लुक की बात करें तो वह हमेशा की तरह काफी हॅाट और ग्लैमरस दिख रही हैं। सफेद रंग की शर्ट और मल्टीकलर की पैंट के साथ ब्लैक हील्स में शहनाज की खूबसूरती देखते ही बनती है। फैंस ने इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बैक टू बैक प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि शहनाज ने एक बार फिर से क्वीन बनकर अपना जादू चला दिया है।

देखिए फैंस की प्रतिक्रिया..

गौरतलब है कि शहनाज गिल बीते कई दिनों से अपनी लेटेस्ट फोटोज के कारण चर्चा में हैं। वह आए दिन अपने नए लुक के साथ फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X