रेट्रो हीरोइन बनीं शहनाज गिल ने फोटोशूट में चलाया जादू, फैंस ने बोला- नजर नहीं हटेगी
बिग बॅास 13 के बाद शहनाज गिल सोशल मीडिया की रानी बन गई हैं। शहनाज गिल ने एक बार फिर से अपना नया फोटोशूट करवाया है। इस बार उनके फोटोशूट की खूबी यह है कि पूरा रेट्रो लुक है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए शहनाज गिल ने यह फोटोशूट करवाया है और इसकी कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
शहनाज गिल ने कोरोना वायरस के दौरान ही अपनी फिटनेस और सही डाइट पर ध्यान देना शुरू कर दिया और एक समय बाद वह एक ग्लैमरस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के साथ लोगों के सामने आयीं। पहले जहां फैंस शहनाज के भोलेपन पर फिदा थें। वहीं अब उनके स्टाइल और बोल्डनेस के साथ लुक पर भी फैंस के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा होती है।

शहनाज गिल ने अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट को शेयर करते हुए लिखा है रेट्रो वाइब्स। शहनाज ने कई सारे अलग तरह के पोज के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में तस्वीरों में नजर आ रही हैं। शहनाज ने यहां पर मल्टी रंग का ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहन रखा है। इसके साथ ही स्कार्फ का हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। एक तस्वीर में शहनाज गिल ने सनग्लासेस को हाथ में पकड़कर फोटो के लिए पोज दिया है। शहनाज के फैंस के बीच उनका यह लुक छा गया है।
सभी इस फोटो में शहनाज की खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। याद दिला दें कि शहनाज गिल बीते काफी समय से अपने कई फोटोशूट की झलक इंस्टाग्राम पर साझा कर चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के मध्य तक शहनाज गिल अपने किसी नए प्रोजेक्ट की भी घोषणा करेंगी। हिंदी दर्शकों के साथ पंजाब में भी शहनाज गिल की गिनती सुपरस्टार एक्ट्रेस के बीच की जाती है। बिग बॅास से पहले शहनाज गिल अपने सांग वीडियो को लेकर छा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











