ब्लैक शॅार्ट ड्रेस में शहनाज गिल की साल 2022 में सबसे हॅाट एंट्री, आग लगाने वाला फोटोशूट, देखिए PHOTO
बिग बॅास 13 से सबसे अधिक किसी ने लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर से अपने नए फोटोशूट के कारण चर्चा में हैं। शहनाज गिल ने ब्लैक शॅार्ट ड्रेस में अपने फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है। इन भी तस्वीरों में शहनाज गिल बेहद हॅाट और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।
एक बार फिर से अपने इस नए अंदाज से इंटरनेट पर पूरी तरह से छा गई हैं शहनाज गिल। शहनाज गिल ने अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर शेयर की हैं। शहनाज ने यह फोटोशूट सेलिब्रेटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए कराया है। इस ब्लैक ड्रेस के साथ ग्रीन रंग का फैदर शहनाज गिल के इस लुक को चार चांद लगा रहा है।

शहनाज गिल ने कोरोना की पहली लहर के दौरान ही अपने वजन पर सबसे अधिक काम किया है। पहले की तुलना में शहनाज गिल ने अपना काफी सारा वजन कम कर लिया है और एक बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस बॅाडी में वापसी कर चुकी हैं। शहनाज गिल ने अपने इस लेटेस्ट लुक में बालों को हाई बन में स्टाइल किया है। शहनाज गिल हर फोटो के साथ अपना पोज बदलती हुई नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल का नया फोटोशूट
शहनाज गिल के फैंस खुश हैं कि वह फिर से अपने काम पर लौट रही हैं। शहनाज गिल बिग बॅास के घर में अपने चुलबुले भोलेपन के कारण छा गई थीं। जहां पर सलमान खान भी शहनाज की काफी तारीफ करते थे। शहनाज गिल की यही खूबी आज तक उनके फैंस के दिल में बसती है।

शहनाज गिल का स्टाइल
बिग बॅास में आने से पहले और बिग बॅास के दौरान शहनाज गिल पंजाब तक ही लोकप्रिय रही हैं। फिलहाल अब शहनाज गिल की एंट्री किसी भी शो के लिए हिट होने का फार्मूला बन गई हैं। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मिलकर पिछले साल बिग बॅास ओटीटी में भी एंट्री ली थी।

शहनाज ने किया अपना सपना पूरा
बता दें कि शहनाज बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने अपना पहला कदम एक एल्बम से किया।पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में शहनाज गिल एक बड़ा नाम हैं। उन्हें कई पंजाबी एल्बम में देखा जा सकता है। बेबी और लाख लाहनता उनके लोकप्रिय सांग हैं।

शहनाज गिल की गिनती स्टार में होने लगी
इसके साथ दिलजीत दोसांझ के साथ शहनाज गिल ने पिछले साल हौसला रख फिल्म भी की। यह फिल्म कमाई के लिहाज से सुपरहिट साबित हुई। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देखकर आप भी आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications