पति संग उम्र में अंतर के कारण इस हसीना को मां बनने में हुई समस्या, बोलीं- हमने सारी कोशिशें की लेकिन...

Shefali Jariwala On Baby Planning: शेफाली जरीवाला बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो से अपनी खास पहचान बना ली थी। दरअसल साल 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। इस गाने के चलते वह रातों-रात नेशनल सेंसेशन बन गई थी।
इस म्यूजिक वीडियो से शेफाली जरीवाला ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री मारी। उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में एक कैमियो का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने 2008 में रियलिटी शो से टीवी पर शुरुआत की। सबसे पहले 2008 में उन्हें बूगी वूगी में एक कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था।
बाद में शेफाली जरीवाला ने काफी सारे टीवी शोज में काम किया। आखिरी बार उन्हें 2019 में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। इस शो से भी वह काफी सुर्खियों में आ गई थी। अब हाल ही में पारस छपरा के पॉडकास्ट में उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने कभी बेबी प्लान करने को नहीं सोचा?
इस पर शेफाली जरीवाला ने जवाब देते हुए कहा कि "हम कभी भी अपना बच्चा कर सकते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया में बहुत सारे बच्चे हैं और इन्हें एक घर की जरूरत है, उन्हें प्यार की जरूरत है। अपने बच्चों को सब प्यार करते हैं। लेकिन बाद वही होता है जो किसी और के बच्चे को अपने घर लेकर आए और उसकी परवरिश करें।"
शेफाली जरीवाला आगे कहती है कि "जब मुझे 12-13 साल की उम्र से ही अडॉप्ट का ऑप्शन समझ आया था तो मेरे मन में बच्चे अडॉप्ट करने का ख्याल आ गया था। एडॉप्शन एक ऐसा फैसला होता है जिसमें आपका पति और आपका परिवार भी सपोर्ट करना चाहिए। हमारे घर में भी सब लोग तैयार थे और बच्चा अडॉप्ट करने का प्रोसेस बहुत ज्यादा लंबा है।"
शेफाली जरीवाला बताती है कि "इतने में बच्चे बड़े हो जाते हैं और हर कोई छोटा बच्चा चाहता है। मैं और पराग काफी वक्त से बच्चा अडॉप्ट करने को सोच रहे हैं। लेकिन हो नहीं पा रहा और दूसरी बात यह है कि मेरे और पराग के बीच में उम्र का फासला भी बहुत ज्यादा है।"
एक्ट्रेस में आगे बेबी प्लानिंग को लेकर बात की और कहा कि पति के साथ में उम्र के बीच ज्यादा अंतर होने के चलते उन्हें मां बनने में समस्याएं हुईं। शेफाली का कहना है कि "हम लोग सभी कोशिश कर चुके हैं और लगता है कि जब भगवान की मर्जी होगी तब वो आ जाएगा।" पारस ने पूछा कि आएगा या आएगी। तब एक्ट्रेस ने कहा कि "आएगी... क्योंकि हम एक लड़की चाहते हैं। खैर जो हमारा नसीब होगा अब वही देखा जाएगा।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला ने साल 2014 में मशहूर अभिनेता परग त्यागी के साथ में शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे और अभी एक्ट्रेस को किसी भी शो या फिल्म में देखा नहीं जा रहा है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोस को भी शेयर करती नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications