Shefali Jariwala Video: मशीन पर गोल घूमकर, 40 साल की 'कांटा गर्ल' ने पति को किया लिप लॉक !

Shefali Jariwala Liplock Video:बिग बॅास फेम शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की गिनती टीवी के सबसे हॅाट कपल में होती है। दोनों कभी सोशल मीडिया के जरिए तो कई बार कैमरे के सामने एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। इसी वजह से दोनों को टीवी इंडस्ट्री का सबसे रोमांटिक कपल माना जाता है। इस बार दोनों का लिप लॉक वीडियो सामने आया है। शेफाली ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेफाली जरीवाला ने हाल ही में अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
शेफाली ने अपने जन्मदिन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शेफाली और पराग एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए एक नहीं दो दफा लिप लॉक कर रहे हैं।राउंड ट्राली में दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। वैसे यह पहली दफा शेफाली और पराग एक दूसरे के साथ इस अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पब्लिक प्लेस में दोनों का इश्क
इससे पहले भी पब्लिक प्लेस में दोनों का इश्क सबके सामने आ चुका है। शेफाली जरीवाला को कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर भी पति पराग त्यागी को लिप लॉक किया था। वैसे शेफाली और पराग का प्यार बिग बॅास 13 के दौरान ही नजर आया था।

बिग बॅास 13 से मिला बड़ा फेम
जब शेफाली जरीवाला की एंट्री के बाद पराग ने घर के बाहर रहकर उनका खुले दिल से सपोर्ट किया था। बिग बॅास 13 के वैसे तो सारे कंटेस्टेंट काफी मजबूत रहे हैं। लेकिन इस सीजन के बेस्ट प्लेयर की बात की जाए तो इस लिस्ट में शेफाली जरीवाला का भी नाम शामिल है। अपने करियर की शुरुआत में शेफाली और सिद्धार्थ शुक्ला ने एक दूसरे को डेट भी किया था। बिग बॅास 13 के दौरान शो में दोनों की दोस्ती की भी झलक दिखाई दी थी।

कई फिल्मों के मिले प्रस्ताव लेकिन किया रिजेक्ट
शेफाली को काटा गर्ल नाम से लोकप्रियता मिली है। इसके बाद वह कई गायब सी हो गईं। फिर से बिग बॅास में नजर आयीं। शेफाली अपनी फिटनेस और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। शेफाली को कई फिल्मों के भी प्रस्ताव मिले थे। लेकिन उनका फोकस पढ़ाई पर रहा ।

40 की उम्र में शेफाली की हॅाटनेस
शेफाली ने अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ मुझसे शादी करोगी फिल्म में काम किया। उन्होंने बिजली की भूमिका निभाई। काफी टाइम बाद वह पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 का हिस्सा बनीं थीं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि 40 के उम्र में भी शेफाली की हॅाटनेस खबरों में छाई रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











