VIDEO: 5 ब्वॉयफ्रेंड मामले पर नेहा धूपिया पर फूटा हिंदुस्तानी भाऊ का गुस्सा,कहा- सुसाइड करेगा
नेहा धूपिया काफी दिन से रोडीज़ पर दिए गए एक बयान की वजह से ट्रोल हो रही हैं। बीते दिन उनके पति अंगद बेदी ने भी इस पर नेहा का बचाव किया। उन्होंने नेहा के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि सुन मेरी बात,मेरी 5 गर्लफ्रेंड है।
उखाड़ ले जो उखाड़ना है। अब इस पूरे मामले पर बिग बॅास 13 फेम हिंदुस्तानी भाऊ का बयान सामने आया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो शेयर नेहा की पूरी तरह से क्लास लगा दी है।

गौरतलब है कि शो में एक लड़के ने अपने इंटरव्यू में माना की उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर हाथ उठाया क्योंकि वो एक साथ पांच लोगों को डेट कर रही थी। इस पर नेहा का जवाब था - उसके पांच बॉयफ्रेंड हैं, उसकी मर्ज़ी। तुझसे खुश नहीं रह पाती होगी। तूने मारा कैसे। नेहा लगातार इसी बयान पर ट्रोल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











