Himanshi Khurana: शूटिंग के दौरान हिमांशी खुराना की नाक से निकला खून, अस्पताल में एडमिट

Himanshi Khurana

Himanshi Khurana Hospitalised:बिग बॅास 13 फेम हिमांशी खुराना को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार हिमांशी खुराना शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग के बीच उनकी हालत काफी खराब हो गई। एक्ट्रेस अपनी आगामी पंजाबी फिल्म फत्तो दे यार बड़े ने के लिए शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उनके नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें तेज बुखार हो गया।

सेट पर से तुरंत उन्हें रोमानिया के अस्पताल ले जाया गया। ठंड के इस मौसम में हिमांशी खुराना को शूटिंग करना काफी भारी पड़ गया है। रोमानिया में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग कर रही थीं। ऐसे में उन्हें काफी तेज बुखार हो गया। बुखार के बाद हिमांशी के नाक से काफी खून निकलने लगा था। काम के प्रति अपना जज्बा दिखाते हुए हिमांशी खुराना ने खराब तबीयत के बीच भी शूटिंग जारी रखी।

लेकिन इसके बाद उनकी सेहत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आयी है कि हिमांशी खुराना की तबीयत पहले से काफी ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि बिग बॅास 13 के बाद हिमांशी खुराना ने कई सारी पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

कुछ दिन पहले हिमांशी खुराना ने कहा था कि वह बिग बॅास के घर के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि बिग बॅास के घर में मैं जब गई तो सभी ने सोचा कि यह जीवन बदलने वाला है। घर की नेगेटिविटी के कारण मैं डिप्रेशन में चली गई थी। हिमांशी खुराना ने कहा कि इससे बाहर आने में मुझे 2 साल का समय लग गया। बता दें कि बिग बॅास 13 में हिमांशी खुराना वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी। जहां पर शहनाज गिल से अपनी बाहरी दुश्मनी के चलते हिमांशी को शो पर लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X