आसिम रियाज ने बताई शाहरुख के बैकग्राउंड डांसर बनने की वजह- मुझे किराया और बिल भरना था
बिग बॅास शो हर साल कई सारे कंटेस्टेंट को एंटरटेनमेंट दुनिया का बड़ा हिस्सा बना देता है। सोशल मीडिया से मिली लोकप्रियता किसी भी कंटेस्टेंट के करियर में चार चांद लगा देती है। ऐसा ही लोकप्रियता मिली है आसिम रियाज को। बिग बॅास 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर देने के साथ आसिम रियाज ने लोगों का दिल जीता।
आसिम रियाज के करियर को भी बड़ा ब्रेक मिला और वह बैक टू बैक कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ चुके हैं। आने वाले दिनों में भी आसिम रियाज के पास काम की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान आसिम रियाज ने बताया कि कैसे एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बिल भरने के लिए बैकग्राउंड डांसर तक का काम करना पड़ा है।

आसिम रियाज ने अपने संघर्ष के दिनों पर ये खुलासा किया है। आपको बता दें कि बिग बॅास 13 के दौरान आसिम रियाज को सोशल मीडिया से काफी वोट मिले थे। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ वह टॅाप 2 कंटेस्टेंट बने थे। यहां पढ़िए कि आसिम रियाज ने क्या बताया


Click it and Unblock the Notifications











