..................... Bigg boss 13 fame actress Rashami Desai shared instagram reel on famous audio beats, see video here! - Hindi Filmibeat

Rashami Desai: छोटी सी स्कर्ट और टॉप में थिरकती नजर आईं रश्मि देसाई, जिसने भी देखा मुंह खुला का खुला रह गया!

Rashami Desai

Rashami Desai: भोजपुरी एक्ट्रेस रह चुकी रश्मि देसाई इंडियन टीवी सिनेमा में भी खूब नाम कमा चुकी हैं। रश्मि देसाई आज टीवी इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है। लेकिन रश्मि देसाई को सबसे ज्यादा फेम मिला बिग बॉस सीजन 13 से।

रश्मि देसाई को उतरन, दिल से दिल तक, परी हूं मैं जैसे टीवी शोज के अलावा लेटेस्ट वेब सीरीज तंदूर के लिए भी जाना जाता है। आखिरी बार रश्मि देसाई को रात्रि के यात्री सीजन 2 में देखा गया था। लेकिन आज हम रश्मि देसाई के काम की नहीं बल्कि उनके लुक और इंस्टा रील की बात कर रहे हैं।

जी हां, रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने पोल्का डॉट्स स्टाइल में रेड मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है।

रश्मि देसाई सोशल इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे ऑडियो पर थिरकते नजर आई। रश्मि के फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और अब तक कुछ ही घंटों में लगभग 2 लाख लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। यहां तक की संभावना सेठ ने भी इस पर कमेंट किया है, सो क्यूट। वहीं आकांक्षा पुरी, नायरा बनर्जी, दलजीत कौर, मयूरेश वाडकर और आशीष चमोली जैसे सेलिब्रिटीज भी इस डांस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।

आपको बता दें, इस डांस के दौरान रश्मि देसाई हाई हील्स में थी और उनका टॉप कंधों से सरका हुआ था। पोनीटेल के साथ ही रश्मि ने सिल्वर कलर की हाई हील्स पहनी हुई थी और उनका रेड रोज टैटू भी साफ चमक रहा था। रश्मि देसाई के इस वीडियो पर फैंस कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये बहुत ही क्यूट है। एक ने लिखा कि हाई हिल्स पर डांस करना आसान नहीं है लेकिन आपने सबका दिल जीत लिया। वहीं एक ने रश्मि देसाई के वजन पर लिखते हुए कहा, आपको जिम जाना शुरु कर देना चाहिए। कोई उनके लुक पर तो कोई डांस पर फंटास्टिक, वंडरफुल , आउटस्टैंडिंग और ऑसम परफॉरमेंस जैसे कमेंट भी करता नजर आया। बहरहाल, रश्मि देसाई का इंटरनेट पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X