Bigg Boss 13: शहनाज-सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कोई प्यार नहीं, कैमरा एंगल का कमाल है
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ये दो नाम इस वक्त बिग बॅास 13 में पूरी तरह छाए हुए हैं। बीते वीकेंड का वार के बाद से अब फैंस का फोकस शहनाज और सिद्धार्थ पर हो गया है।
जहां पर सलमान ने सिद्धार्थ से ये साफ तौर पर कह दिया है कि शहनाज उनसे सच में प्यार करने लगी है। उन्हें शहनाज को ये समझाने की जरूरत है। वहीं शहनाज ने साफ तौर पर ये कह दिया है कि वह शो से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करेंगी।

लेकिन अब शहनाज और सिद्धार्थ के प्यार को नया मोड़ देने का काम किया है बिग बॅास 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने। हिमांशी खुराना ने दोनों के बीच के प्यार को एक नए तरीके से समझाने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications