Bigg Boss 13: गोपी बहू 'देवोलीना भट्टाचार्जी' ने दी हिना खान को टक्कर, 150 कपड़ों के साथ एंट्री
Recommended Video
बिग बॉस 13 में इस बार टीवी की एक और बहू की एंट्री हुई है। हम बात कर रहे हैं गोपी बहू 'देवोलीना भट्टाचार्जी' की। बिग बॉस 13 के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने खुद इस बात को जाहिर किया कि वह गोपी बहू से कैसे बोल्ड बेब बन गई हैं। देवोलीना ने भी ये कहा कि वह अब अपनी गोपी बहू की इमेज को पूरी तरह से बदलने के लिए आयी हैं।
इसका अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि देवोलीना स्टाइल और फैशन को लेकर एक नया रिकॅार्ड सेट करने के लिए आयी हैं। इस मामले में वह बिग बॅास 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान को टक्कर देने वाली हैं। देवोलीना ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि मैं घर में 150 जोड़ी कपड़े लेकर जा रही हूं।

जो कि नाइट सूट्स,गाउन और दूसरे डिजाइनर के कपड़े हैं। मैं इन सभी कपड़ों को पहनने के लिए काफी उत्साहित हूं। वह आगे कहती हैं कि बिग बॅास के घर में जाने के पहले की तैयारी ऐसी थी कि मेरी शादी की तैयारियों में सब बिजी हैं।
यह मेरी जिंदगी का अलग पड़ाव है। आपको बता दें कि गोपी बहू के किरदार से अलग होने के बाद देवोलीना केवल अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रही हैं। यहां देखिए देवोलीना की बोल्ड तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications