Bigg Boss 13 Day 9 Preview Video :रश्मि ने दी सिद्धार्थ शुक्ला को धमकी कहा- औकात मत दिखा
बिग बॅास 13 का आज का दिन घर में काफी बवाल लेकर आने वाला है। जैसा कि बीते दिन आपने देखा कि इस सीजन का दूसरा नॅामिनेशन हुआ। जहां पर फिर से मेल कंटेस्टेंट को इस बात का अधिकार दिया गया कि वह दो फीमेल कंटेस्टेंट में से किसी एक को बचा सकते हैं और दूसरे को नॅामिनेट कर सकते हैं।
ऐसे में नॅामिनेशन टास्क में सबसे दिलचस्प दर्शकों के लिए रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह का एक साथ आना रहा है। जहां पर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी बेड पार्टनर रश्मि को नॅामिनेट करते हुए आरती सिंह को इस वीक सेफ किया।

वहीं आज के एपिसोड में क्वीन टास्क के बीच सिद्धार्थ और रश्मि देसाई के बीच ऐसी लड़ाई होगी जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ गाली देकर बात करते दिखाई देंगे।
नीचे देखिए आज के एपिसोड का Video


Click it and Unblock the Notifications