बिग बॉस 13 DAY 9 LIVE: भूतिया है बिग बॉस का घर, इस सदस्य पर चढ़ी चु़ड़ैल
बिग बॉस के घर में 9वें दिन की शुरूआत बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में हुई है। एक तरफ पारस छाबड़ा और शहनाज़ गिल की करीबी फैन्स के लिए गॉसिप का केंद्र बनी है दूसरी तरफ, पहली बार घर में किचन को लेकर होगी ज़बरदस्त लड़ाई जहां सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना और रश्मि से रोटियों को लेकर झगड़ेंगे।
घर की किचन इंचार्ज देवोलीना पूरे घर से बेहद खफा हैं क्योंकि वो सबके लिए नाश्ता तैयार करती हैं लेकिन किसी को भी इस बात की कद्र नहीं है और देवोलीना इस बात को सामने रखेंगी। देखिए आज के एपिसोड की सारी अपडेट लाइव -
रानी नं.1 टास्क अब काफी दिलचस्प हो चुका है। इस समय हर कोई इस टास्क को जीतने के लिए अपने अपने गुट बनाना शुरू कर चुका है। देखना है कि घर की रानी बनकर घर के वॉशरूम पर कब्ज़ा कौन पाता है।
बाकी की सारी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ फिल्मीबीट डॉट कॉम पर।


Click it and Unblock the Notifications