बिग बॉस 13 वीकेंड का वार LIVE: फिर से दिल हार बैठे सलमान, नई हीरोइन करेंगे लॉन्च
बिग बॉस 13 के लिए रविवार का वीकेंड का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। एक तरफ जहां सलमान खान ने सबकी क्लास ली वहीं दूसरी तरफ काफी चीज़ों के बारे में लोगों का नज़रिया साफ किया। उन्होंने ये भी कहा कि घर की क्वीन का खिताब देवोलीना को नहीं मिलना चाहिए था।
वहीं शेफाली की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा कि अच्छा हुआ जो वो क्वीन बनने के अपने फैसले पर टिकी रहीं। सलमान ने सबके सामने ये भी साफ किया कि देवोलीना नहीं बल्कि पारस और माहिरा के आईडिया की वजह से टास्क दिलचस्प हुआ। जानिए आज के एपिसोड का सारा अपडेट लाइव -
गौरतलब है कि सलमान खान के इस सीज़न का शनिवार रात काफी विरोध किया गया है। माना जा रहा है कि सलमान खान का ये शो लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है। इतना ही नहीं एक साथ एक ही बिस्तर पर एक लड़का और एक लड़की के सोने पर भी काफी विवाद हुआ।
शनिवार रात भर लोगों ने बॉयकॉट बिग बॉस ट्रेंड किया है। हालांकि इससे शो की टीआरपी को ज़्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है। गौरतलब है कि बिग बॉस 13 के इस सीज़न के लिए हिना खान के बाद सईरा नरसिम्हा रेड्डी की टीम जल्दी ही शूटिंग करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











