Bigg Boss 13 Day 5 Live: दो लड़कियों में सैंडविच पारस, दूसरी तरफ रश्मि - सिद्धार्थ की तू तू मैं मैं
Recommended Video
बिग बॉस 13 का ये सीज़न बड़ा ही शानदार जा रहा है और आज के एपिसोड में भी जमकर धमाल हुआ। सीज़न के पांचवे दिन की शुरूआत हुई दो बिल्लियों की लड़ाई को इंजॉय करने वाले एक बंदर के साथ। ये तो बस मुहावरा है और इस मुहावरे पर अगर कोई सटीक बैठा तो वो थे पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और शेफाली बग्गा।
शेफाली ने शो पर पारस और माहिरा के रिश्ते पर सवाल उठाए और अबू मलिक ने उनका खुलकर साथ दिया। वहीं दूसरी तरफ घर में क्वीन बनने की जद्दोजहद आखिरकार एक बेवकूफी के कारण खत्म हो गई। जानिए आज के एपिसोड की सारी अपडेट लाइव -
अगर वीकेंड का वार की बात करें तो खबर है कि इस बार इस सीज़न का पहला Elimination खुद सलमान खान तय कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ उड़ती उड़ती खबर है कि इस हफ्ते कोई भी घर से बाहर नहीं जाने वाला है और ये बात फिलहाल घर के सदस्यों को नहीं पता है।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं - सिद्धार्थ डे और असीम रियाज़ जिन्हें घर की मालकिन अमीषा पटेल ने नॉमिनेट किया है।इसके अलावा देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, दलजीत कौर, कोईना मित्रा और शेफाली बग्गा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications