बिग बॉस 13: घर में आईं कांटा लगा गर्ल, पारस की ले ली क्लास
बिग बॉस के घर में 30वें दिन धमाका हो चुका है। घर में एंट्री हो चुकी है वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शेफाली ज़रीवाला की। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज़ जेल में बैठे नज़र आए। आरती सिंह और रश्मि देसाई आखिरकार एक दूसरे पर फट ही पड़ीं। अपनी दोस्ती सुलझाने के चक्कर में उन्होंने अपनी दोस्ती लगभग खत्म कर दी है।
घर में टिकट टू फिनाले का टास्क शुरू हो चुका है जहां लड़कियां डिलीवरी गर्ल हैं जो लड़कों के खाने का ऑर्डर पहुंचाएंगी। अब ऐसे में आ चुका है बिग बॉस का ट्विस्ट। लगभग लड़कियां हैं पारस की सपोर्टर। ऐसे में टिकट टू फिनाले जीतने के आसार पारस छाबड़ा का ही है।

गौरतलब है कि इस बार बिग बॉस में दो फिनाले होने हैं जिनमें पहला फिनाले इस हफ्ते है। ऐसे में देखना है कि ये फिनाले कौन जीतता है। खबरें हैं कि उसके बाद सलमान खान शो को होस्ट करना छोड़ सकते हैं लेकिन इस खबर पर फिलहाल किसी की पुष्टि नहीं है।
वहीं घर में तहसीन पूनावाला के भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री लेने की तैयारी चल रही है। फिलहाल केवल शेफाली सीक्रेट रूम में हैं और सबको देख रही हैं। देखना है कि नया दिन इस घर को क्या क्या दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications