बिग बॉस 13 Day 25 Live: सलमान की पंजाबी कैटरीना के चरित्र पर उठे सवाल, देवोलीना ने जड़ा थप्पड़

By Staff

Recommended Video

Bigg Boss 13: Siddharth Dey raises finger on Shehnaz Gill's character | FilmiBeat

बिग बॉस के घर 25वां दिन अच्छा नहीं रहा। क्योंकि घर में लड़ाई झगड़ा कब मारपीट में बदला और मारपीट कब तोड़फोड़ में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। आज घर का टार्गेट थीं शहनाज़ गिल। और वाकई उन्हें तोड़ने में घरवालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

आज का टास्क था सांप सीढ़ी जिसे खेलते हुए सिद्धार्थ डे अपनी मर्यादा भूल गए और उन्होंने शहनाज़ गिल को लड़कों के पास जाने वाली लड़की कहा। इतना ही नहीं उन्होंने शहनाज़ पारस की थूंकी हुई लड़की कहकर उन्हें तोड़ने की कोशिश की।

bigg-boss-13-day-25-full-episode-live-written-update

इसके बाद देवोलीना से हाथापाई में शहनाज़ ने उन्हें इतना परेशान कर दिया कि देवोलीना खुद को बचाने के चक्कर में शहनाज़ को एक थप्पड़ जड़ने से भी नहीं चूंकीं। वहीं शेफाली बग्गा ने भी शहनाज़ के चरित्र पर उंगली उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धीरे धीरे शहनाज़ इस बात से प्रभावित हुईं और उन्होंने शेफाली के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

बात इतनी बढ़ गई कि बिग बॉस को टास्क बीच में ही रोकना पड़ा। शहनाज़ ने गुस्से में काफी तोड़ फोड़ की और फिर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। इसके बाद बिग बॉस को टास्क रद्द करना पड़ा और पूरा घर इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुका है।

वहीं शेफाली और शहनाज़ की लड़ाई काफी बढ़ चुकी है और दोनों ने तय कर लिया है कि किसी एक को बिग बॉस को घर से निकालना पड़ेगा। बिग बॉस ने भी बीच बचाव करते हुए पूरे घर को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि इस टास्क में सबका मकसद टास्क से हटकर एक दूसरे को नीचा दिखाना बन गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X