बिग बॉस 13 Day 23 Live: नॉमिनेशन सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, शेफाली ने किया नकली लोगों का परदाफाश
बिग बॉस के घर में 23वें दिन का खेल काफी दिलचस्प रहा। इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया हमेशा की तरह लड़ाई झगड़े से भरी हुई रही। और आखिरकार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
वहीं घर में आज का टार्गेट रहे पारस छाबड़ा जिन पर शेफाली बग्गा ने भर भर कर कीचड़ उछालने की कोशिश की। हालांकि बिग बॉस ने भी मौके का फायदा उठाते हुए शेफाली को एक बिग बॉस खबर टास्क दिया जहां शेफाली को तीन नकली लोगों पर बात करनी थी। देखिए आज की सारी अपडेट -

देवोलीना पर चर्चा
शेफाली बग्गा और पारस छाबड़ा, देवोलीना पर चर्चा करते हुए नज़र आए। दोनों इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि कैसे देवोलीना ज़्यादातर कैमरे से दूर रहती हैं और यही कारण है कि अब तक उनका असली चेहरा दर्शकों से बचा हुआ है और ना ही उनकी असली पर्सनैलिटी खुलकर बाहर आ पाई है।
फूल तुम्हें भेजा है...
आज का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प है। घर में गुलाब दिवस यानि कि Rose Day मनाया गया। घर के लड़कों को मौका मिलेगा एक गुलाब दबोचने का और उसे घर की किसी भी लड़की को देने का। इसके पास उस लड़की के पास पावर होगी किसी भी लड़के को नॉमिनेट करने की।


Click it and Unblock the Notifications