बिग बॉस 13 DAY 19 Live: घर में असीम की हालत देख रो दिए अबू मलिक, शुरू हुआ महाटास्क
बिग बॉस के घर में फिर से घमासान शुरू हो चुका है। नया दिन और नए झगड़े। इस बार के सीज़न की बस यही कहानी है। वैसे भी अब धीरे धीरे घरवालों का संयम टूट रहा है और ये साफ दिखा 19वें दिन। घर में आरती और सिद्धार्थ डे बेवजह चीखते चिल्लाते दिखे।
वहीं नए टास्क के दौरान आरती चीख चीख कर कहती दिखाई दीं कि पारस शहनाज़ गिल का इस्तेमाल कर माहिरा शर्मा के करीब जाना चाहते हैं जिसके बाद शहनाज़ थोड़ी हैरान परेशान दिखाई दीं। देखिए 19वें दिन के अपडेट
टास्क कौन जीतेगा पता नहीं लेकिन फिलहाल तो संचालक सिद्धार्थ शुक्ला, सिद्धार्थ डे पर भड़क चुके हैं क्योंकि उन्हें शहनाज़ पर की गई दो कौड़ी की लड़की वाली टिप्पणी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है।
अब कल वीकेंड के वार में सलमान के सवालों का सामना किसे किसे करना पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन जैसे जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है हर कोई जीत के जोश में अपना होश खोता दिखाई दे रहे हैं। सारी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


Click it and Unblock the Notifications