बिग बॉस 13 DAY 12 LIVE: शुरू हुई घर में गंदगी, जमकर उछला कीचड़
बिग बॉस के घर का 12वां दिन भी बिना लड़ाई झगड़े के कैसे बीत जाता है। आज घर में केवल दो काम हुए - पुरानी लड़ाईयां आगे बढ़ाईं गईं और पुरानी लड़ाईयों के बारे में बात की गईं। सबका पहला टार्गेट था रश्मि का फूट फूटकर रोना।
वहीं कोयना मित्रा और शहनाज़ गिल की लड़ाई ने घर में गंदा रूप ले लिया। दोनों ही औरतें एक दूसरे की कमियां निकालते निकालते एक दूसरे के रंग - रूप पर कमेंट करने लगी जो कि बद से बदतर होता गया। कोयना ने शहनाज़ को जाहिल और अनपढ़ कहा जबकि शहनाज़ ने साफ किया कि कोयना केवल गंदे खेल खेलना जानती हैं।

जानिए बिग बॉस के घर का ताज़ा हाल
इस पूरे टास्क की संचालिका थीं देवोलीना भट्टाचार्जी। जिन्होंने रश्मि को अपनी टोकरी सिद्धार्थ के तालाब से हटाने का आदेश दिया लेकिन रश्मि नहीं हिलीं। वहीं किचन में भी कोयना का दिमाग शहनाज़ से नहीं हटा। उन्होंने शहनाज़ के बारे में बात करते हुए कहा कि वो केवल लड़कों को अपने इर्द गिर्द रखकर नॉमिनेशन से बचना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications