..................... बिग बॅास 13 Bigg Boss 13 Day 11 Preview Video Fight for report card Aarti singh Paras chhabra and Shahnaz Gill - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 Day 11 Preview Video :शहनाज का गेम प्लान,पारस का पत्ता साफ, रश्मि का रोकर बुरा हाल

बिग बॅास 13 को अपनी पहली क्वीन मिल चुकी है। बीते दिन हुए टास्क में बाजी मारते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने रेस जीत ली है। लेकिन कहीं ना कहीं इस टास्क का सबसे अधिक असर हुआ है शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के रिश्ते पर। जी हां, आज के एपिसोड में इसी की झलक देखने को मिलने वाली है।

साथ ही रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के बाद अब रश्मि खुद को काफी अकेला महसूस कर रही हैं। चैनल द्वारा रिलीज किए गए वीडियो अनुसार आज घर के सभी मेल कंटेस्टेंट के रिपोर्ट कार्ड की बारी है। जहां पर फीमेल कंटेस्टेंट ब्लैक रिंग देती हैं। बता दें कि शहनाज गिल ने अपना गेम खेलते हुए पारस छाबड़ा को ब्लैक रिंग दी है।

bigg boss 13

शहनाज को इस वीक पारस ने दो बार धोखा दिया है। पारस ने इस वीक एक तरफ शहनाज को एलिमिनेशन में डाला है। वहीं क्वीन बनने का मौका भी पारस के कारण शहनाज को नहीं मिला।

दूसरी तरफ आरती सिंह भी ब्लैक रिंग जाकर पारस को देती हैं। इसे लेकर पारस शहनाज और आरती से रिश्ता तोड़ते हैं। ऐसा मालूम होता है कि पारस का गेम प्लान उन्हीं पर भारी पड़ रहा है। रश्मि देसाई भी जाकर आरती से सिद्धार्थ को लेकर बात करती हैं।

रश्मि कहती हैं कि वह अब आरती पर भरोसा नहीं करती हैं। घर में वह सबके बीच खुद को अकेला मानते हुए रोने लगती हैं। यहां देखिए इसका Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X