बिग बॉस 13 DAY 11 LIVE: अंडे ज़्यादा उबले तो उबले पारस, टॉयलेट में थे सिद्धार्थ - पहुंच गईं कोयना
बिग बॉस के घर 11वें दिन की शुरूआत भी ज़बरदस्त अंदाज़ में हुई। दिन की शुरूआत हुई सुबह सुबह पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के साथ। दोनों अंडे के ज़्यादा उबलने पर खुद उबल पड़े। लेकिन ये तो होना ही था क्योंकि अब बारी थी आज नॉमिनेशन की और हर किसी ने इससे बचने की पूरी तरकीब लगाई।
आज के दिन सबने फुटेज लेने की कोशिश की। घर का माहौल काफी गर्म हो चुका था जिसे अबू मलिक ने गाना गाकर शांत करने की कोशिश की। उनके रैप को सबने इंजॉय किया। देखिए 11वें दिन घर में क्या क्या हुआ।
वहीं दूसरी तरफ, शो पर लगातार बैन करने की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। I & B मिनिस्ट्री ने इस ओर ध्यान देने का वादा भी किया है। कई दिन से बिग बॉस को कई कारणों से बंद करने की मांग की जा रही हैं।
पिछले हफ्ते से ही शो को बंद करने की ये डिमांड ट्विटर पर ट्रेंड भी हो रही है। माना जा रहा है कि सलमान खान का ये शो इस बार केवल चार हफ्तों का ही है और पांचवे हफ्ते शो का विनर अनाउंस कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications