Bigg Boss 13 Day 10 Preview Video : सिद्धार्थ के करीब आयीं आरती सिंह, क्वीन बनने के लिए हुआ बवाल
बिग बॅास 13 का दूसरे हफ्ते की शुरुआत नॅामिनेशन से हुई। वहीं अब घर की सभी फीमेल कंटेस्टेंट के बीच क्वीन बनने की रेस शुरू हो गई है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह एक दूसरे के करीब आते हैं। बीते एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच काफी जबरदस्त लड़ाई हो गई थी।
आरती इसी को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला को समझाते हुए नजर आयेंगी। इसके बाद क्वीन टास्क को लेकर घर की सभी फीमेल कंटेस्टेंट एक दूसरे के खिलाफ हो जायेंगी। पारस के दिल तोड़ने का बदला शहनाज लेंगी माहिरा से। जिसके कारण पारस और शहनाज में फिर से लव-हेट का रिश्ता दिखेगा।

वहीं पर आरती शुक्ला और कोएना मित्रा एक दूसरे से बहस करती हुई नजर आयेंगी। इसके साथ रश्मि देसाई भी गेम खेलते हुए आरती सिंह का मटका पानी में फेंक देती हैं।
ऐसे में कुल मिलाकर आज के एपिसोड में क्वीन बनने का मौका कौन सी फीमेल कंटेस्टेंट को मिलता है और साथ ही पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला कैसे गेम को नया टर्न देते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा। माना ये जा रहा है कि इस बार क्वीन बनने की बाजी देवोलीना भट्टाचार्जी के हाथ ही लगने वाली है। यहां देखिए इसका प्रोमो वीडियो। जिसमें आज के एपिसोड की पूरी झलक है।


Click it and Unblock the Notifications