Bigg Boss 13: शहनाज गिल का पुराना Video वायरल, कैटरीना बनकर अक्षय को दिखाया नखरा !
बिग बॅास 13 की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट शहनाज गिल खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बोलती हैं। यहां तक कि खुद सलमान खान एक नहीं बल्कि कई बार शहनाज को पंजाब की कैटरीना कैफ कहकर बुला चुके हैं।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि शहनाज इस समय बिग बॅास के लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती काफी पसंद की जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहनाज सच में कैटरीना कैफ की बहुत बड़ी फैन हैं। यकीन नहीं आता तो उनका ये वायरल होता हुआ वीडियो देख लें। जहां पर वह कैटरीना कैफ बनकर तीस मार खान फिल्म का ये डायलॅाग बोल रही हैं।

इस डायलॅाग के साइड में शीला की जवानी का म्यूजिक भी बज रहा है। साथ में अक्षय कुमार की आवाज भी आ रही है। इस वीडियो को शहनाज के फैन पेज ने शेयर किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो में शहनाज ने कैटरीना की जो नकल की है उसकी काफी तारीफ हो रही है। कोई भी ये देख कर कह देगा कि ये असल में कहीं कैटरीना कैफ तो नहीं हैं। आप भी देखिए ये वीडियो और शहनाज की कुछ अनदेखी बोल्ड तस्वीरें..
View this post on InstagramA post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill09) on


Click it and Unblock the Notifications