Bigg Boss 13: सलमान खान- रश्मि देसाई ने 9 साल पहले किया रोमांस, पुराना Video
बिग बॅास 13 की कंट्रोवर्शियल और दमदार कंटेस्टेंट हैं रश्मि देसाई। जहां पर अरहान के साथ उनके निजी रिश्ते के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई घर का सबसे अहम मुद्दा मानी जा रही है। खासकर सलमान खान वीकेंड के वार के दौरान कई बार रश्मि देसाई को समझाते हुए नजर आते हैं।
याद हो तो सलमान ने अरहान पर बात करते हुए रश्मि को कहा था कि मैं तुम्हें काफी सालों से जानता हूं इस वजह से मैं ये तुम्हें बता रहा हूं। यहां तक कि रोती हुई रश्मि को संभालने के लिए सलमान खान बिग बॅास 13 के घर के अंदर भी जाकर उन्होंने रश्मि को अरहान के साथ रिलेशनशिप पर सोचने पर विचार करने के लिए कहा था।

अब आखिर के राज खुल चुका है कि कैसे सलमान काफी सालों से रश्मि को जानते हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लगभग 9 साल पुराना है।
आपको बता दें कि ये एक एड फिल्म का वीडियो है जहां पर सलमान और रश्मि साथ में रोमांस और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे इसमें आप रश्मि देसाई को देखकर पहचान नहीं पायेंगे। रश्मि यहां पर हरे रंग की साड़ी पहन रखी है। सलमान ने सफेद रंग की शर्ट। इन दिनों इस वीडियो को काफी तेजी से देखा जा रहा है।
नीचे देखिए Video और रश्मि की ऐसी अनदेखी तस्वीरें जो आपको चौंका देंगी..


Click it and Unblock the Notifications