Bigg Boss 13 के लिए इन स्टार्स ने गुपचुप मीटिंग में की लाखों की डिमांड, शो से बाहर !
बिग बॅास 13 के मेकर्स और कंटेस्टेंट के बीच फीस को लेकर विवाद गहरा गया है। 29 सितंबर से बिग बॅास 13 का आगाज होने वाला है। सलमान खान ने इसके लिए बैक टू बैक कई प्रोमो की शूटिंग की है। ऐसे में कंटेस्टेंट की हाई फीस की डिमांड ने मेकर्स को परेशान कर दिया है।
द खबरी की रिपोर्ट अनुसार फाइव स्टार्स में हुई एक फाइनल मीटिंग के बाद इन सभी स्टार्स ने शो का हिस्सा नहीं बनने का फैसला लिया है। बिना किसी संपर्क के अपनी रियल लाइफ इमेज को लेकर हर साल कई स्टार्स शो में जाते हैं।

ऐसे में फेम के साथ कई स्टार्स को बिगड़ती हुई इमेज के साथ कंट्रोवर्सी का सामना भी करना पड़ता है। बिग बॅास 13 इस बार पूरी तरह से स्टार्स शो बताया जा रहा है। ऐसे में कम कीमत के साथ शो का हिस्सा बनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि बिग बॅास के मेकर्स के पास केवल एक महीने का समय है। ऐसे में शो में कौन से कंटेस्टेंट नजर आते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











