Bigg Boss 13 को मिला दूसरा कंफर्म कंटेस्टेंट, फैंस के लिए होगा 7 बड़ा धमाका !
सलमान खान का बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 13 केवल दो महीने में लांच होने वाला है। बैक टू बैक शो से कई स्टार्स के नाम जुड़ते चले जा रहे हैं। कुछ समय पहले ऐसे 20 कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आयी थी जो कि इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि कई स्टार्स ने अपने नाम को केवल अफवाह बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंकी पांडे इस सीजन के पहले तय कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। चंकी पांडे को इससे पहले भी बिग बॅास के कई सीजन के लिए अप्रोच किया गया। इस बार उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी। अब इस शो से एक सुपरस्टार का नाम जुड़ता हुआ नजर आ रहा है।

ये दावा किया जा रहा है कि ये स्टार बिग बॅास 13 के लिए लॅाक हो चुके हैं। बालिका वधू और दिल से दिल तक फेम सिद्धार्थ शुक्ला दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को लंबे समये से बिग बॅास के लिए अप्रोच किया जा रहा था। यहां तक कि उन्हें पिछले सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया।
आखिरकार वो मान गए। जल्द ही सिद्धार्थ शुक्ला इस शो को साइन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला को शो के क्रिएटिव निर्माता से विवाद होने के बाद दिल से दिल तक से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
बहरहाल, बिग बॅास 13 को लेकर कई दिलचस्प जानकारी सामने आयी है...चलिए जानते हैं मीडिया रिपोर्ट्स क्या कहता है इस सीजन के बारे में ...


Click it and Unblock the Notifications
