Bigg Boss 13 Video: शहनाज के कारण हुई सिद्धार्थ -असीम के बीच मारपीट, सारी हदें पार
बिग बॅास 13 में इन दिनों पूरी तरह से छाई हुई है सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच का रिश्ता। जहां पर पिछले वीक दोनों के बीच टास्क के वजह से काफी परेशानी देखने को मिली। पूरा मामला हाथापाई पर चला आया था।
वहीं अब वीकेंड का वार पर एक दूसरे से गले मिलने के बाद एक बार फिर से असीम और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच मारपीट जैसी स्थिति आने वाली है। दोनों टास्क के दौरान अपना आपा खो देते हैं जिसके बाद एक दूसरे को मारने के लिए सामने आ जाते हैं।

असीम अपनी जुबान से सिद्धार्थ शुक्ला को कहते हैं कि आप में सिर्फ लड़कियों से लड़ाई करने की आदत है। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला का गुस्सा काफी भड़क जाता है। ये पूरा मामला शुरू होता है शहनाज के स्वयंवर टास्क से। जहां पर शहनाज की एक डिमांड से सिद्धार्थ और असीम अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











