Bigg Boss 13: सलमान भाई ने मेरी निजी जिंदगी को क्लियर किया है, अब कोई फायदा नहीं- अरहान खान
बिग बॅास 13 से बीते वीक बाहर हुए अरहान खान। शो से बाहर आना उनके लिए काफी चौंकाने वाला रहा है। फिल्मीबीट से हुई बातचीत के दौरान अरहान ने शो में उनके निजी जिंदगी के खुलासे और रश्मि के साथ अपने रिश्ते पर बेबाकी से अपनी राय रखी है।
अरहान ने बताया कि मेरा और रश्मि का एक खूबसूरत रिश्ता है जो कि दोस्ती से शुरू हुआ था। इस घर ने इस रिश्ते को एक नया मोड़ दिया। रश्मि ने कहा था कि उन्होंने ये शो मेरे लिए किया है ताकि मेरे करियर को एक उछाल मिल जाए। मैं खुश हूं कि उन्होंने मेरे बारे में ये सोचा। उन्होंने जिस तरह से मेरा साथ दिया है मुझे उस पर गर्व है।
इतने बड़े मंच पर शादी और बच्चे के बारे में खुलासे पर अरहान ने कहा कि हर किसी की एक निजी जिंदगी और बीता हुआ कल होता है। ये एक गलतफहमी थी, जिसे सलमान भाई ने सबके सामने क्लियर भी किया। आपने देखा भी होगा कि जब इसका खुलासा हुआ उसके एक घंटे बाद मैं और रश्मि नार्मल हो गए थे।

हर कोई घर में आकर रश्मि को आपसे दूर होने की हिदायत दे रहा है। इस पर अपनी राय जाहिर करते हुए वह कहते हैं कि वो लोग अपनी जगह सही है। क्योंकि वे सभी मुझे निजी तौर पर जानते नहीं है। मैं भी नहीं जानता।उन लोगों ने जो सोशल मीडिया पर देखा होगा इंटरनेट पर जो आया होगा, उस आधार पर एक सोच बनाई। मुझे यकीन है कि जब मेरी मुलाकात उन लोगों से होगी तो वो लोग मुझे पसंद करेंगे।
मैंने बिग बॅास के अब तक के 12 सीजन देखे हैं। आज तक किसी भी कंटेस्टेंट की निजी लाइफ को इस तरह से सबके सामने नहीं लाया गया है। खैर, जो हो गया उसके पीछे रोने पीटने से कोई फायदा नहीं हुआ। काफी चीजें इसके आने के बाद साफ हुई हैं। मेरे ख्याल से हमारा रिश्ता ( रश्मि और मेरा) ये होने के बाद और मजबूत हो गया है।
नीचे देखिए पूरा Video


Click it and Unblock the Notifications