Bigg boss 13 में होगी रश्मि देसाई की शादी, अरहान ने बाहर आकर कहा, मैं प्यार करता हूं
बिग बॅास 13 शुरू होने से पहले इस बात की चर्चा रही कि शो के अंदर रश्मि देसाई और उनके कथित बॅायफ्रेंड अरहान खान की शादी होगी। शो में ट्टिस्ट तब आया जब अरहान वाइल्ड कार्ड से घर के अंदर पहुंचे। रश्मि देसाई शो से बाहर।
लेकिन एक ही वीक में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की शो में वापसी हो गई। जहां पर अरहान शुरू में रश्मि के ना रहते हुए सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट कर रहे थे। वहीं रश्मि देसाई के आने के बाद अरहान काफी शांत दिखाई दिए।

इतना ही नहीं घर के अंदर रश्मि और अरहान के रोमांस की भी झलकी देखने को मिली। दोनों शो के बीच खुद के लिए टाइम निकालते हुए दिखाई दिए। जब अरहान शो से बाहर हुए तो रश्मि देसाई का रोकर बुरा हाल हुआ। शो से बाहर आने के बाद अरहान ने रश्मि के साथ अपने रिश्ते को लेकर पहली बार खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications