BB 13 से बाहर आकर अरहान ने प्रोडक्शन से मांगी रश्मि देसाई के घर की चाबी, देने से इंकार !
Recommended Video
बिग बॅास 13 से अरहान खान बाहर हो चुके हैं। घर के बाहर आने के बाद अरहान फिर से रश्मि देसाई के साथ अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॅास में अरहान खान के निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे हुए। जहां पर रश्मि देसाई से उनके रिश्ते के साथ अरहान की पहली शादी और बच्चे का राज भी सामने आया।
ये भी खबर सामने आयी कि अरहान का परिवार रश्मि के फ्लैट का इस्तेमाल बिना उनकी रजामंदी के कर रहा है। अब घर से बाहर आने के बाद एक बार फिर से अरहान और रश्मि के घर से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है।

बॅालीवुड लाइफ वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार बिग बॅास से बाहर आते ही अरहान ने रश्मि देसाई के घर की चाबी मांगी। लेकिन प्रोडक्शन ने उन्हें चाबी देने से मना कर दिया।
बता दें कि मीडिया से बातचीत में अरहान ने इस बात को स्वीकार किया कि उनकी पहली शादी और बेटे का सच इस तरह नेशनल टीवी पर आना सही नहीं था। लेकिन जो हुआ उसके बाद उनका और रश्मि का रिश्ता पहले से अधिक मजबूत हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











