Bigg Boss 13 के फैंस के लिए बड़ी खबर, 2 सुपरस्टार एक्ट्रेस फाइनल, नाम चौंका देगा !
भारतीय टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॅास 13 को लेकर मेकर्स ने तैयारी शुरू कर दी है। सितंबर से ये शो टेलीकास्ट किया जाना है। इस बार बिग बॅास का थीम पूरी तरह से सेलिब्रिटी पर फोकस करते हुए रखने की योजना है।
बीते दो सीजन से आम आदमी और सेलिब्रिटी मिलकर इस शो के लिए तगड़ी टीआरपी लाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इसे देखते हुए बिग बॅास अब खुद को ही फॅालो करना शुरू कर रहा है। जहां पर बिग बॅास के शुरुआती सीजन में सारा फोकस केवल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट पर होता था।

इसे देखते हुए अब टीवी के बडे़ स्टार्स को शो में लाने की कवायद की जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक अंकिता लोखंडे और देवोलीना भट्टाचार्या को सलमान खान के इस शो के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुमकिन है कि देवोलीना इस शो के लिए हामी भर सकती हैं। बिग बॅास 12 के लिए भी देवोलीना को अप्रोच किया गया था। तब उन्होंने इंकार कर दिया। इस बार शायद वह इस बिग रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाए। इस वक्त वह किसी खास प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। अंकिता मणिकर्णिका से डेब्यू के बाद दोबारा किसी बड़े प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं।
गौरतलब है कि बिग बॅास 12 में टीवी की लोकप्रिय बहू सिमर यानी कि दीपिका कक्कड़ ने हिस्सा लिया वह इस शो को जीत भी गई थीं। देखा जाए तो बिग बॅास के अब तक के जो भी विजेता रहे हैं उनका करियर उड़ान भरने में कामयाब नहीं हो पाया है।


Click it and Unblock the Notifications
